राची, झारखण्ड | जुलाई 11, 2024 ::
कांके रोड स्थित ज्ञानोदय उच्च विद्यालय में रिलेशंस के सहयोग से पौधारोपण कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों के बीच 100 पौधे वितरण किया गया। इस अवसर पर बच्चों के बीच उसकी देख भाल और उसकी सेवा का संकल्प भी दिलाया गया।
रांची नगर निगम के सहायक अभियंता सौरभ केशरी, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, समाजसेवी डॉ पंकज सोनी, जय श्रीवास्तव, रांची नगर निगम के सुपर वाइजर राजकुमार, सुधाकर यादव समेत समेत स्कूल के सचिव डॉ भीम प्रभाकर, सुनील कुमार सिंह, राजकुमार साहू, कृष्णा कुमार, मोहित कुमार, धीरेंद्र कुमार, वासुदेव महतो, ममता कुमारी, पिंकी केरकेटा, शांति देवी, पल्लवी पाठक, रोशन कुमार समेत अन्य कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।



