राची, झारखण्ड | जुलाई 05, 2024 ::
अंतर्राष्ट्रीय नवोदय चैंबर ऑफ कॉमर्स (INCOC) द्वारा रांची प्रेस क्लब में संगोष्ठी का आयोजन योगदा सत्संग महाविद्यालय के फाइनेंस क्लब के सहयोग से किया गया। आरटीसी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (RTCIT) के प्राचार्य डॉ. एन. हरी बाबू इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि रहे।
इस महत्वपूर्ण संगोष्ठी में विभिन्न प्रतिष्ठित वक्ताओं और अतिथियों ने वित्तीय और आर्थिक मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। योगदा सत्संग महाविद्यालय के फाइनेंस क्लब ने इस कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और इसे सफलतापूर्वक संपन्न किया।
इस कार्यक्रम में रांची के योगदा सत्संग महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मृणाल गौरव, गोस्सनर महाविद्यालय के डॉ. अजय कुमार, आरटीसी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के डॉ. अनुराग कुमार प्रसाद, मारवाड़ी महाविद्यालय के श्री अनुभव चक्रवर्ती और योगदा सत्संग महाविद्यालय के लाइब्रेरियन सौरभ नाग को शिक्षा जगत में उनके मूल्यवान योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में झारखंड राज्य मुक्त विश्वविद्यालय (जेएसओयू) के कुलपति प्रोफेसर डॉ. त्रिबेनी नाथ साहू, डॉ. एन. हरी बाबू, सीएमए गौरव रस्तोगी, सीएफओ, एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड, सीएमए प्रभाष मिश्रा, अध्यक्ष, सीएमए रांची चैप्टर, सीएमए अजय दीप वाधवा, प्रमुख, INCOC झारखंड, श्री राज किशोर साहू, सह-प्रमुख, INCOC झारखंड, सीएमए हेमंत कौशिक, सह-प्रमुख, INCOC झारखंड, और सीएमए संदीप कुमार, संस्थापक, INCOC, सीएमए आनंद पांडे ने अपने अनुभव साझा किए।




