Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

मारवाड़ी कॉलेज गणित विभाग के बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक

राची, झारखण्ड | जुलाई 04, 2024 ::

मारवाड़ी कॉलेज के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार के निर्देशानुसार दिनांक 4 जुलाई 2024 को जेसी बोस हॉल में गणित विभागाध्यक्ष प्रो अरविंद कुमार की अध्यक्षता तथा डॉ घनश्याम प्रसाद के संचालन में बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया कि बीएससी ऑनर्स और एमएससी मैथमेटिक्स के पाठ्यक्रम में संशोधन/उन्नयन/पुनर्विचार किया गया।

इससे पूर्व स्टूडेंट्स एवं सोसायटी/पैरेंट्स से पाठ्यक्रम उन्नयन हेतु महत्वपूर्ण सुझाव लिए गए थे, उनके सुझाओं को ही यथासंभव पाठ्यक्रम में सम्माहति किया गया।

बैठक में निम्नलिखित एक्सटर्नल मेंबर्स, डॉ आशा लता केशरी (पीजी हेड यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ मैथमेटिक्स, रांची यूनिवर्सिटी), डॉ ऋषिकेश महतो (डिपार्टमेंट ऑफ मैथमेटिक्स, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड), डॉ अनीता कुमारी (डिपार्टमेंट ऑफ मैथमेटिक्स, डीएसपीएमयू रांची) और गणित विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ कौशिक हालदार एवम एलुमनी सत्येंद्र कु शाह उपस्थित रहे।

Leave a Reply