राची, झारखण्ड | मई | 18, 2024 ::
प्रदेश राजद कार्यालय में राजद के प्रमुख साथियों का आवश्यक बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में जोर शोर से प्रचार प्रसार करने पर चर्चा की गई जिसमे 15 जगहों पर नुक्कड़ सभा करने पर सहमति बनी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कल 1′ बजे राजद कार्यालय में रांची चुनाव अभियान समिति के 55 सदस्यीय संयोजक सदस्यों की आवश्यक बैठक होगी जिसमें सभी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य होगी !
बैठक में राजद के प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव, रांची लोकसभा क्षेत्र के संयोजक राजेश यादव, सचिव रामकुमार यादव, सुधीर गोप, साजिद आलम, जसीम अख्तर, शब्बर फातमी, मुस्तफा अंसारी, गफ्फार अंसारी, शालिग्राम पांडेय, मैनेजर राय, राम इकबाल चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद थे !
बैठक के दौरान महासचिव कैलाश यादव ने बताया कि कल 3 बजे राजद कार्यालय में आजसू, जेएमएम सहित विभिन्न दलों के सैकड़ों महिला एवं समाजसेविका राजद में शामिल होंगे ! कार्यक्रम के दौरान राजद के प्रमुख नेतागण मौजूद रहेंगे !


