Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

आशुतोष ने भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में चलाया जनसंपर्क अभियान

राची, झारखण्ड | मई | 18, 2024 ::

भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी ने आज कांके पिठौरिया के विभीन्न गावों में रांची लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी संजय सेठ के पक्ष में जन संपर्क अभियान चलाया। इस अवसर पर भाजपा नेता आशुतोष द्विवेदी ने नवा टोली ब।डू, सिमर टोली, डहू टोला समेत कई गावों में जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ को भारी से भारी मतों से विजयी बनाने के लिए आग्रह किया गया।

आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के आज़ादी के 70 साल बाद महिलाओं को सम्म।न दिया, उड़िसा के एक सुदूर गांव में रहने वाली आदिवासी महिलाओं को देश का राष्ट्रपिता बनाया, बेटी पढ़ाओ के अभियान के तहत बेटियो को सुरक्षित रखने के लिए जन धन खाता उसके पढ़ाई की जिम्मेवारी। उसकी शादी तक का सारा खर्च देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई एसी स्कीम के द्वारा बेटियों को सुरक्षित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बेटियो को आगे बढ़ाया।

आज नरेंद्र मोदी केंद्र से रुपए एक भेजते हैं तो लाभुकों के खाते में पूरा रुपए एक पहुंचता है यह है नरेंद्र मोदी जी की गारेंटी के कारण संभव है।

इस अवसर पर राजमती दीदी, प्रकाश कुमार, बसंती देवि, ऊर्मिला देवी, लीला देवी, कविता सेन, बलेशरी देवी आदि कई पुरुष महिलाओं ने जनसंपर्क अभियान में भाग लिया।

Leave a Reply