राची, झारखण्ड | मई | 16, 2024 ::
मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा सत्र 2024–25 अमृतधारा महोत्सव के अंतर्गत 7 दिन 7 स्थान 7 स्थायी अमृतधारा लगाने का संकल्प 10 मई को लिया गया था। जिसके तहत छठा स्थाई अमृतधारा की स्थापना की गई।
रांची यूनिवर्सिटी कचहरी रोड में यह स्थाई अमृतधारा लगाई गई। जिसमें अमृतधारा प्रभारी निकिता जालान के सौजन्य से रौनक चौधरी के द्वारा सहयोग प्राप्त हुआ। इसके लिए शाखा ने उन्हें और उनके परिवार को तहे दिल से धन्यवाद प्रकट किया ।
आज के इस उद्घाटन समारोह पर अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय संयोजक (अमृतधारा) वरुण जालान विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित थे। साथ ही प्रांतीय मुख्यालय उपाध्यक्ष विशाल पड़िया अतिथि के रूप में उपस्थित थे। शाखा द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
शाखा द्वारा दानदाता को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया साथ ही उनके परिवार जनों को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
यूनिवर्सिटी के कुलपति महोदय एवं उनके पूरे टीम ने इस कार्यक्रम को सुचारू रूप से करने के लिए सहयोग किया। साथ ही उन्होंने कहा कि यहां आने वाले छात्रों को ठंडा शीतल पेयजल का इंतजाम करने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा बच्चों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल जाएगी एवं इसका लाभ मिलेगा।
इस 7 दिवसीय कार्यक्रम में अमृतधारा प्रभारी निकिता जालान ,एवम युवा शशि बंका ने कड़ी मेहनत के साथ इसे सजाया। और इसकी छठा स्थापना को सुचारू तरीके से पूर्ण की।
इस कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष विनीता सिंघानिया, शुभा अग्रवाल , निकिता जालान, शशी बंका और कोमल पोद्दार , चंद्रकला उपस्थित थी।




