Breaking News Latest News झारखण्ड

विश्व हिंदू परिषद् के मातृ शक्ति ने मनाई सीता नवमी

राची, झारखण्ड | मई | 12, 2024 ::

विश्व हिंदू परिषद् के मातृ शक्ति, दुर्गा वाहिनी और सेवा भारती ने दुर्गा नवमी सेवा निकेतन,सेवा भारती प्रांत कार्यालय में मनाया गया। कार्यक्रम में विहिप प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हम सभी सीता स्वयंवर की कहानी सुनते हैं साथ ही उनके जीवन में चुनौतियों को स्वीकार करना,उसका समाधान करना, समाधान के लिए त्याग करना, यही आदर्श सीता माता का हमारे सामने हैं। क्षेत्र मंत्री बीरेंद्र विमल ने कहा की माता जानकी.-“निश्चिर हिन कर हूँ महि”. के संकल्प को पूरा करने के लिए दोनों भाइयों को स्वर्ण मृग के पीछे भेजना. स्वयं को संकट में डालना. पत्नी के बिना अयोध्या नहीं जा सकते और बिना राक्षसो के विनाश से सीता जी नहीं मिल सकती. विचार करें वैदेही को किस स्वर्ण मृग की लालसा होगी। *मातृशक्ति प्रमुख दीपा रानी कुंज जी* ने कहां कि माता सीता अयोध्या मैं तेजी से बदलते पारिवारिक और राजनीतिक घटनाक्रम की जानकारी मिथिला में नहीं देती है, ना ही देने देती है या संकट हमारा है और हम सामना करेंगे ये आज के समाज को भी बहुत बड़ा संदेश देती हैं। इस मौके पर सेवा भारती में चल रहा है प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र वितरित किया गया।प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र जी ने सभी अतिथियों का परिचय कराए।मौके पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपात, क्षेत्रीय मंत्री बीरेंद्र विमल, प्रांत मंत्री मिथलेश्वर मिश्र, प्रांत मातृ शक्ति प्रमुख दीपा रानी कुंज, पूनम आनन्द,कंचन प्रभा, उमा शंकर शर्मा, विनय लाल, डॉ० भर्ती रायपत, प्रमानंद पुजारा, आरती सिंह, चंदा देवी, रिंकी तिवारी, स्वीता सिंह एवं अन्य लोग विश्व हिंदू परिषद और सेवा भारती के मौजूद रहे।

 

 

 

 

Leave a Reply