राची, झारखण्ड | मई | 12, 2024 ::
जेसीआई राँची यूथ ने अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस (मदर्सडे) मनाया। संस्थान की अध्यक्षा सोनल अग्रवाल ने सर्वप्रथम माँ पर एक गीत सुनाया उसके बाद कहा कि मां के कई रूप है और उसमें धैर्य है प्यार है और इतनी फिक्र है कि उसका कर्ज उतारना मुश्किल है। ऐसा नहीं होना चाहिए। माँ का दायित्व बहुत ही बड़ा होता है उसको घर,परिवार, समाज, राष्ट्र सबके लिए सोचना पड़ता है। माँ बच्चों को अच्छे संस्कार देगीं वही सबके लिए सुख का कारण बनेगा। हमारा राष्ट्र का नाम पूरे विश्व में होगा।माँ को बड़े सोच विचार कर बच्चों का लालन-पालन करना चाहिऐ।इसलिए उस में सब गुण समाहित होने चाहिए। समय अनुकूल व्यवहार सीखना होगा परिवार का भी अपना एक सुख है। इस बात को कभी नहीं भूलना चाहिए माँ परिवार को माला की तरह पिरो कर रखती है। जिसमें सभी रिश्तों के मोती होते हैं। कार्यक्रम में सदस्यों ने अपनी माँ के साथ मातृ दिवस (मदर्सडे) मनाया। उनके उपर बहुत ही सुंदर कविताएं नृत्य नाटिकाएं और नृत्य प्रस्तुत किए।सदस्यों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के गेम्स भी करवाए गए।कार्यक्रम मे उपस्थित माँ ने अपने बच्चों को कैसे बड़ा किया अपनी बात को रखते हुए भावुक हो गई थी। कार्यक्रम की संयोजिका सृष्टि सिंह ने सभी को ‘मदर्स डे’ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी।
जिंदगी की पहली टीचर होती है मां
जिंदगी की पहली दोस्त होती है मां
जिंदगी भी मां क्योंकि
जिंदगी देने वाली भी होती है मां।
मौक़े पर पूर्व अध्यक्ष प्रतीक बादानी, कुशा जालान और मोनिका गोयनका,मनीषा सोन्थलिया व अन्य सदस्य उपस्थित थे।




