Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

त्रिदिवसीय जिला शतरंज प्रतियोगिता में दूसरे दिन 5 चक्रों का खेल समाप्त

राची, झारखण्ड | मई | 11, 2024 ::

रांची जिला शतरंज संघ के द्वारा त्रिदिवसीय जिला शतरंज प्रतियोगिता गुरू नानक स्कूल, रांची के सभागार में दूसरे दिन 5 चक्रों का खेल खत्म हुआ ।

आज के खेल में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य एवं जिला शतरंज संघ के सचिव नवजोत अलंग ‘रूबल’, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार, मिथिलेश पांडे, सह सचिव राजीव चंद्रजी, रंजीत सिंह, मुख्य ऑरबिरेटर दीपक कुमार, मीडिया प्रभारी संतोष द्विवेदी, सदस्य उमेश अग्रवाल, अशोक कुमार सिंह और गुरू नानक स्कूल प्रबंधन की ओर से सचिव परमजीत सिंह ‘टिंकू’, सह सचिव रंजीत सिंह, हरमीत सिंह, मनजीत सिंह मौजूद थे।

आज के 5 चक्रों के खेल समाप्ति पर 5 अंकों के साथ अंश कुमार, विवेक आनंद चौधरी, झा एम एम, उमेश कु. अग्रवाल, संतोष चौधरी संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे एवं 4.5 अंकों के साथ सामंता आनंद किशोर, यश रंजन संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर और 4 अंकों के साथ कुंदन उत्तम, मनोज कुमार, विपुल चंद्र दलाल, अरनव वैभव तीसरे स्थान पर रहे।

8 चक्रों के खेल की समाप्ति उपरांत दिनांक 12.5.2024 को संध्या 5 बजे से पुरस्कार वितरण होगा। सभी प्रतिभागियों को मोमेटो एवं सर्टिफिकेट, यंगेस्ट ब्यॉज, यंगेस्ट गर्ल्स एवं प्रतियोगिता के विजेता को नगद पुरस्कार एवं ट्राफी दिया जायेगा।

Leave a Reply