राची, झारखण्ड | मई | 10, 2024 ::
मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत पिथोरिया के दुर्गा मंदिर प्रांगण में एक बैठक आहूत की गई, जिसमें स्वामी दिव्यानंद जी महाराज और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक डॉक्टर सुमन कुमार का आगमन हुआ, पिथोरिया के गणमान्य लोगों और प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता की, और सबों ने यह संकल्प लिया, कि शत प्रतिशत मतदान हो, स्वयं भी मतदान करेंगे, कोई छूट न जाए और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे, साथ ही हिंदुत्व एवं राष्ट्रवादी सरकार लाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं, इस बात को दृष्टिकोण पर रखते हुए चुनाव में हम अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे




