Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

इंडी एलायंस की उम्मीदवार यशस्विनी सहाय ने मेकाॅन कॉलोनी में किया जनसंपर्क

राची, झारखण्ड | मई | 09, 2024 ::

*पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने की समर्थन देने की अपील

*आइएनडीआईए प्रत्याशी को जिताएं और रांची को माॅडल टाउन बनाएं : विनय सिन्हा दीपू

रांची। लोकसभा सीट के लिए इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने गुरुवार को सुबह में मेकाॅन कॉलोनी में जनसंपर्क किया। इस क्रम में मेकाॅन स्टेडियम में सुबह-सुबह टहलने वाले नागरिकों से सुश्री सहाय ने लोकसभा चुनाव में समर्थन देने की अपील की। मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी को अवसर मिला, तो रांची पूरे देश में एक मॉडल टाउन के रूप में विकसित होगा। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विनय सिन्हा दीपू ने सुश्री सहाय को विजयी बनाने की अपील की। इस मौके पर
गोपाल प्रसाद, अशोक कुमार, श्याम नारायण गुप्ता, अविनाश दुबे, अशरफ खान, आनंद जी दुबे, प्रभात राम ,महमूद सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

 

Leave a Reply