Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड राजनीति

नामांकन के लिए निकली यशस्विनी सहाय पर की गई फूलों की वर्षा

राची, झारखण्ड | मई | 06, 2024 ::

रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी अश्विनी सहाय नामांकन के पूर्व धुर्वा स्थित दुर्गा मंदिर, हिनू चौक स्थित महावीर मंदिर और शनि मंदिर, हरमू रोड स्थित संतोषी माता मंदिर, अरगोड़ा चौक स्थित महावीर मंदिर में मत्था टेका और पूजा अर्चना की। इसके साथ ही डोरंडा स्थित रिसालदार बाबा के मजार पर चादर चढ़ा कर अपनी जीत का आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय सहित सुरेंद्र सिंह और विनय सिंहा दीपू मुख्य रूप से उपस्थित थे। पूजा अर्चना के बाद नामांकन के लिए जुलूस यात्रा निकाला गया। इस क्रम में कडरू और हरमू सहित कई स्थानों पर समर्थकों ने प्रत्याशी यशस्विनी सहाय और सुबोध कांत सहाय पर फूलों की वर्षा की। कई स्थानों पर यशस्विनी सहाय और सुबोध कांत सहाय वाहन से उतरकर समर्थकों से मिले। जुलूस यात्रा के दौरान बिरसा चौक में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सुश्री सहाय ने श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर जुलूस यात्रा में ढोल – नगाड़े और गाजे बाजे के साथ झारखंडी नृत्य करते कलाकार और सैकड़ो की संख्या में दो पहिया वाहन में सवार कार्यकर्ता झंडा लिए नारेबाजी करते चल रहे थे।

Leave a Reply