राची, झारखण्ड | अप्रैल | 30, 2024 ::
247 छात्रों के बीच डिप्लोमा, मेडल, नकद एवं संस्थागत स्कॉलरशिप भी वितरित की जाएगी
ज़ेवियर समाज सेवा संस्थान (एक्सआईएसएस), रांची, का 63वाँ दीक्षांत समारोह 4 मई को शाम 5 बजे से संस्थान कैंपस में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में बैच 2022-2024 के 247 स्नातक छात्रों के बीच आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान उनके डिप्लोमा वितरित किए जायेंगे।
राजीव दुबे, चेयरमैन, महिंद्रा इंश्योरेंस ब्रोकर्स लिमिटेड, महिंद्रा स्टील सर्विस सेंटर लिमिटेड, और महिंद्रा फर्स्ट चॉइस व्हील्स लिमिटेड इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे मार्केटिंग मैनेजमेंट, फाइनेंशियल मैनेजमेंट, रूरल मैनेजमेंट, और ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट के स्नातकों को इस कार्यक्रम के दौरान संबोधित करेंगे जो अब देश की कई प्रतिष्ठित कंपनियों में अपनी सेवा देने के लिए तैयार हैं।
इस वर्ष फादर माइकल वैन डेन बोगार्ट एसजे मेमोरियल “प्रतिष्ठित एलुमनाई अवार्ड”, के लिए ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट प्रोग्राम के 1990-1992 बैच के सलिल लाल, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं सीएचआरओ, मारुति सुजुकी प्राइवेट लिमिटेड को सम्मानित किया जा रहा है।
दीक्षांत समारोह के कार्यक्रम में 22 छात्रों के बीच गोल्ड, सिल्वर, एवं ब्रोंज मेडल और 06 छात्रों को 1.72 लाख रूपए के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में चयनित 24 छात्रों के बीच 7.2 लाख रूपए की संस्थागत स्कॉलरशिप भी प्रदान की जायेंगे। इनमें फादर माइकल वैन डेन बोगार्ट एसजे मेमोरियल स्कॉलरशिप एससी/एसटी वर्ग के मेधावी छात्रों के लिए, फादर माइकल अल्बर्ट विंडी एसजे मेमोरियल स्कॉलरशिप मेधावी छात्रों के लिए और फादर लुइस फ्रेंकेन एसजे मेमोरियल स्कॉलरशिप सभी श्रेणियों के छात्रों के समग्र प्रदर्शन के लिए शामिल है।
संस्थान में अपनी लम्बी सेवा देने लिए तीन (03) लोगों को सम्मानित किया जायेगा। इस समारोह में इन स्नातक हो रहे छात्रों के साथ-साथ उनके माता-पिता और एलुमनाई भी भाग लेंगे।




