राची, झारखण्ड | अप्रैल | 29, 2024 ::
मारवाड़ी कॉलेज प्लेसमेंट सेल और अनुदीप फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में पासआउट बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, एमए, एमएसी, एमकॉम के विद्यार्थी के लिए एक विशेष स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा हैं। ये अवसर 2021,2022,2023 और 2024 के पासआउट उन विद्यार्थियों के लिए है जिनका प्लेसमेंट अभी तक नहीं हो पाया हैं। इस प्रोग्राम में रजिस्ट्रेशन हेतु इच्छुक विद्यार्थी अपना बायोडाटा मारवाड़ी कॉलेज प्लेसमेंट सेल आफिस असिस्टेंट श्रीमती रीता सिंह के पास 2 मई से 8 मई 2024 या ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ऑफिशियल वेबसाइट के प्लेसमेंट सेल के पेज पर जाकर 2 मई से किया जा सकता हैं
https://www.marwaricollegeranchi.ac.in/Placement.aspx
सिलेक्शन ऑफलाइन टेस्ट , इंटरव्यू राउंड और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। ट्रेनिंग ऑनलाइन मोड में दिया जाएगा और इंग्लिश कम्युनिकेशन स्किल का सप्ताहिक ऑफलाइन क्लास कॉलेज में दिया जाएगा। ट्रेनिंग के उपरांत एक्सेंचर, कैप्जेमिनी, टेक महिंद्रा आदि एमएनसी में हो सकता हैं। सिलेक्शन के उपरांत ट्रेनिंग के लिए 1000 रजिस्ट्रेशन शुल्क लिया जाएगा जिससे विद्यार्थियों में कोर्स के प्रति गंभीरता बनी रहे जोकि
95% अटेंडेंस के साथ पूरा करने वाले विद्यार्थियों को वापस कर दिया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक विद्यार्थी प्लेसमेंट सेल के हाल मे 9 मई को प्रातः 10:45 से उपस्थित होकर सेमिनार का लाभ ले सकते हैं।




