Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

कांग्रेसी प्रत्याशी यशस्विनी ने अधिवक्ताओं से मांगा आशीर्वाद

राची, झारखण्ड | अप्रैल | 29, 2024 ::

रांची लोक सभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन की कांग्रेसी प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने सोमवार को रांची सिविल कोर्ट परिसर जाकर वहां उपस्थित अधिवक्ताओं से अपनी जीत का आशीर्वाद मांगा। इस मौके पर सुश्री सहाय के साथ उनके पिता और रांची लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय मुख्य रूप से उपस्थित थे।अधिवक्ता संजय विद्रोही ने घूम-घूम कर सुश्री सहाय का परिचय कोर्ट के अधिवक्ताओं से कराया। अधिवक्ताओं ने यशस्विनी का अभिनंदन करते हुए इन्हें अपना पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया। मौके पर कांग्रेसी नेता सुरेंद्र सिंह और विनय सिंहा दीपू भी उपस्थित थे।

Leave a Reply