मारवाड़ी युवा मंच राँची समर्पण शाखा द्वारा वर्ल्ड हेल्थ डे के अवसर पर 7 अप्रैल रविवार सुबह मोराबादी के ऑक्सीजन पार्क मैदान में हेल्थ चेक अप कैम्प लगाया गया । यह आयोजन डॉ लालपैथ लैब के सौजन्य से किया गया । चेक अप 9 बजे तक चला , जिसमें ब्लड सुगर , कोलेस्ट्रॉल , यूरिक एसिड , एवं थायराइड की निःशुल्क जाँच की गई । स्वास्थ्य प्रभारी कोमल झुनझुनावाला एवं संयोजिका आशा सराफ़ ने इस शिविर के आयोजन की तैयारियाँ की । उन्होंने बताया 70 से अधिक लोगो ने इस शिविर का लाभ उठाया और जाँच करवायी ।
कार्यक्रम में अध्यक्ष विनीता सिंघानिया , सचिव सुभा अग्रवाल , किरण खेतान , रितु पोद्दार , कोमल पोद्दार , आशा संथोलिया उपस्थित थी ।
रांची, झारखण्ड | जनवरी | 13, 2021 :: जेके मीडिया कप क्रिकेट 2021 का आगाज 17 जनवरी से होगा। 11 दिनों तक चलने वाली इस टूर्नामेंट का उद्घाटन 16 जनवरी को पूर्व क्रिकेटर सैयद सबा करीम द्वारा किया जायेगा। टूर्नामेंट में क्रिकेट मैचों के साथ मीडियाकर्मियों के परिवार वालों की भी व्यवस्था की गयी है। […]
रांची, झारखण्ड । फरवरी | 02, 2018 :: जेसीआई रांची ने 2 फरवरी को एकता व अखंडता दिवस के रूप में मनाया। संस्था के प्रवक्ता जेसी विक्रम चौधरी ने बताया की सदस्यों ने 8 स्कूलों यथा सरला बिरला पब्लिक स्कूल ,मनन विद्या स्कूल, डी ए वीबरियातू , बिशप वेस्टकोट बॉयज स्कूल , कैंब्रियन पब्लिक स्कूल, संत ज़ेवियर्स , सरस्वती शिशु मंदिर , सारदा ग्लोबल पब्लिक स्कूल के बच्चो को ईमानदारी, समाज सत्यवादिता,अच्छे चरित्र, नैतिकता के लिए शपथ दिलायी। सभी स्कूलों के प्राचार्य ने कार्यक्रम को सराहा तथा संस्था की तरफ सेजरूरतमंद बच्चो को पूर्व में दी गयी छात्रवृति के लिए धन्यवाद् दिया।कार्यक्रम का संचालन विक्रम कुमार एवं जेसीरेट अंशु गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अभिनवमंत्री, महिला विंग की अध्यक्ष रजनी ढांढानिया, सचिव सिद्धार्थ जायसवाल, गौरव अग्रवाल ,अमित खोवाल, पंकज साबू,अजित साहू , प्रकाश अग्रवाल, विनय मंत्री, प्रतीक जैन, अलोक गोयल, वरुण जालान, गौरव माहेश्वरी, मुकुंद झुनझुनवाला, विवेक मोदी,अंकुरअग्रवाल, पुनीत ढांढानिया, नवीन बजाज, आशीष भाला, रोबिन गुप्तामयंक अग्रवाल, अमित छावछरिआ ,कंचन माहेश्वरी, दीपा बंका , शीतलशर्मा, पायल बजाज , मेघा चौधरी, नीलम जैन , शोभा अग्रवाल ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
राची, झारखण्ड | मार्च | 04, 2024 :: मोहराबादी मैदान में चल रहे इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर के तीसरे दिन सोमवार को लोगों की भीड़ रही। झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स और जीएस मार्केटिंग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित ट्रेड फेयर में लोगों ने विभिन्न स्टालों का भ्रमण किया और उत्पादों की जानकारी ली। वहीं […]