राची, झारखण्ड | अक्टूबर | 31, 2023 ::
आज दिनांक 31/10/2023 को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग़ पासवान का 41 वा जन्मदिन का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान के निजी कार्यालय श्री कृष्णा एनक्लेव, ब्लॉक -A के हॉल में संपन्न हुआ ।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ पार्टी के सभी पदाधिकारीयों द्वारा केक काट कर उनके दीर्घायु होने की कामना की गई ।
जन्मदिन की शुभकामना देने के पश्चात पार्टी की प्रदेश में मज़बूती एवं सदस्यता अभियान को तीव्र गती देने हेतु भी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा अपना अपना विचार व्यक्त किया गया, साथ ही आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में पार्टी की क्या रणनीति होगी इस विषय पर भी चर्चा की गई ।
आज के कार्यक्रम में प्रदेश एवं जिला के निम्नलिखित लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की जिसमें प्रमुख रूप से पारसनाथ राय, शिवजी कुमार, उमेश तिवारी,राजेश रंजन वर्मा, संजीत कुमार द्विवेदी, दिनेश सोनी, विष्णु कुमार, आकाश भारती, आनंद वर्मा, ममता रंजन, ज्योति होरो, प्रदीप पासवान एवं अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे ।




