रांची, झारखण्ड । अक्टूबर | 24, 2017 :: नव जागृति संघ महाछठ पूजा समिति, नागाबाबा खटाल (राजभवन के निकट), रांची के सदस्यों की बैठक मंगलवार को संघ कार्यालय में हुई। इसमें मुख्य रूप से छठ पर्व को लेकर जाकिर हुसैन पार्क से मछली घर तक सड़क को पानी से धोने, छठ घाट की साफ-सफाई करने और छठ पर्व के दिन व्रतियों के लिए लाइट की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा इस वर्ष भी गुरुवार को दो बजे से राजभवन के निकट शिविर लगाकर छठव्रतियों के बीच 501 लीटर दूध, ईख, पान-पत्ता, आम का दातुन, नारियल, अगरबत्ती सहित फल आदि के वितरण करने का भी निर्णय लिया गया। समिति के अध्यक्ष संतोष यादव ने बताया कि छठ व्रतियों के स्वागत और सहयोग के लिए संघ के सदस्य तत्पर रहेंगे। बैठक में मुख्य रूप से ललन, सचिन, काशी यादव, विकास, मुकेश कुमार, उमेश कुमार, मुन्ना, आकाश सहित कई सदस्य उपस्थित थे। समिति के अध्यक्ष ने बताया कि संघ वर्ष 2003 से ही छठ व्रतियों का स्वागत और सहयोग करता आ रहा है।
Related Articles
ग्रीष्मकालीन सेपक टकरा प्रशिक्षण प्रारंभ :: विभिन्न जिलों के तकरीबन 40 खिलाडी ले रहे है भाग
रांची, झारखण्ड | मई | 22, 2019 :: सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ झारखण्ड के द्वारा एवम झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन सेपक टकरा प्रशिक्षण शिविर का विधिवत उद्घाटन आज यहाँ मनरखन महतो बी एड कॉलेज के प्रांगण में हो गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री मनोज कुमार महतो(निदेशक […]
कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं कांग्रेस विधायक दल नेता डॉ रामेश्वर उरांव का अभिनंदन
राची, झारखण्ड | अगस्त 22, 2024 :: कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं कांग्रेस विधायक दल नेता डॉ रामेश्वर उरांव का कांग्रेस भवन में अभिनंदन किया गया। इससे पूर्व नवमनोनीत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का रांची पहुंचने पर एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जहां से जुलूस की शक्ल […]
जी डी गोयनका विद्यालय में कवि सम्मेलन का आयोजन
राची, झारखण्ड | अगस्त 30, 2024 :: जी डी गोयनका विद्यालय के परिसर में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया । यह कवि सम्मेलन कविता द्वारा भाव की अभिव्यक्ति के साथ-साथ अंतर सदन प्रतियोगिता भी थी। साहित्य क्षेत्र के सुप्रसिद्ध हस्ती डॉक्टर कमल कुमार बोस और राकेश रमण आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]



