रांची, झारखण्ड | फरवरी | 12, 2023 :: इलेक्ट्रिक वाहनों के ब्राण्ड ओकाया इवी ने नए स्कूटर ओकाया फास्ट एफ3 के लॉन्च किया है। ओकाया फास्ट एफ3 एक बार चार्ज करने के बाद 125 किलोमीटर की रेंज देता है। यह वॉटरप्रूफ और डस्ट-रेज़िस्टेन्ट है तथा लोडिंग क्षमता पर 70 किलोमीटर की अधिकतम स्पीड देता है। अपने अनूठे फीचर्स और सुरक्षा मानकों से युक्त ओकाया फास्ट एफ3 को उन लोगों के लिए डिज़ाइन किया गया है जो किफ़ायती एवं भरोसेमंद स्कूटर चाहते हैं। आधुनिक उपभोक्ताओं की ज़रूरतों को पूरा करने वाला यह स्कूटर 1200 वॉट की मोटर से पावर्ड है जो 2500 वॉट की पीक पावर देता है तथा लिथियम-आयन एलएफपी ड्यूल बैटरियों से युक्त स्विचेबल टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसे पूरी तरह से चार्ज होने में तकरीबन 4-5 घण्टे लगते हैं। स्कूटर बैटरी एवं मोटर पर 3 साल की वारंटी के साथ आता है। फीचर्स से युक्त स्कूटर ओकाया फास्ट एफ3रु 99,999 की कीमत पर छह शानदार कलर्स मैटेलिक ब्लैक, मैटेलिक स्यान, मैट ग्रीन, मैटेलिक ग्रे, मैटेलिक सिल्वर और मैटेलिक व्हाईट में उपलब्ध होगा। स्कूटर टेलीस्कोपिक फ्रन्ट सस्पेंशन और रियल सस्पेंशन के लिए हाइड्रॉलिक स्प्रिंग शॉक एर्ब्ज़ाबर्स के साथ आता है।
Related Articles
झारखंड के पहलवान अनुप कुमार, U-15 भारतीय कुश्ती टीम का हिस्सा बनने के लिए दिल्ली रवाना
राची, झारखण्ड | जुलाई 13, 2024 :: दिनांक 16-07-2024 से लेकर 18-07-2024 तक Sriracha Thailand में आयोजित U-15 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में झारखंड के पहलवान अनूप कुमार भारतीय कुश्ती टीम का हिस्सा बनने के लिए आज रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुए भारतीय कुश्ती टीम कल सुबह 11:40 बजे दिल्ली […]
नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम
राची, झारखण्ड | मई | 29, 2025 :: 1/3 कंपनी एनसीसी, सेंट ज़ेवियर्स कॉलेज, रांची द्वारा आईक्यूएसी (IQAC) के सहयोग से कॉलेज परिसर स्थित फादर प्रूस्ट हॉल में एक गंभीर और प्रभावशाली “नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, विशेषकर एनसीसी कैडेट्स को नशीली दवाओं की […]
ट्रेड और टेररिज्म एक साथ नहीं हो सकता : अग्रवाल
राची, झारखण्ड | मई | 19, 2025 :: भारत पाकिस्तान तनाव के समय तुर्किये और अजरबैजान द्वारा खुलकर पाकिस्तान का समर्थन करने का विरोध जताते हुए आज चैंबर भवन में उपस्थित ट्रैवल एंड टूर इंडस्ट्री से संबंधित ट्रैवल एजेंट और टूर ऑपरेटर्स ने एक स्वर में कहा कि हम उन देशों से व्यापार और ट्रैवल […]



