Breaking News

संत पॅाल्‍स दिवस 25 जनवरी को

 

रांची, झारखण्ड | जनवरी | 19, 2023 ::  राँची चर्च रोड स्थित संत पॅाल्‍स के नाम से स्थापित संत पॅाल्‍स कैथेड्रल, संत पॅाल्‍स कॉलेज, संत पॅाल्‍स उच्च विद्यालय, संत पॅाल्‍स मध्य विद्यालय एवं संत पॅाल्‍स प्राइमरी विद्यालय के प्रभारियों की संयुक्‍त बैठक सोमवार को संत पॅाल्‍स महाविद्यालय में हुई ।

बैठक में ें निर्णय लिया गया कि संत पॅाल्‍स दिवस पूर्व की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जायेगा ।

इस अवसर पर 24 जनवरी को संध्या चार बजे जागरण आराधना संत पॅाल्‍स महोपासनालय में सम्पन्‍न होगी ।

उसके बाद 25 जनवरी को सुबह 6.30 बजे धन्यवादी सह प्रभुभोज की आराधना सम्पन्न होगी।

इसके बाद संत पॅाल्‍स उच्च विद्यालय से शोभायात्रा निकाली जाएगी जो संत पॅाल्‍स मध्य विद्यालय, संत पॅाल्‍स प्राइमरी विद्यालय, संत पॅाल्‍स महाविद्यालय होते हुए संत पॅाल्‍स महोपासनालय में समाप्त होगी।

इस बैठक में रेव्ह सामुएल भूईया, डा अनुज कुमार तिग्‍गा, मिस्टर समीर केरकेट्टा, हलन बारजो आदि शामिल थे ।

 

Leave a Reply