राची, झारखण्ड | जनवरी | 11, 2024 ::
आज दिनांक 11 01 2023 दिन बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर एवं ” क्राउंड लायंस ” के संयुक्त तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के पूर्व संध्या पर रांची विश्विद्यालय के जन्तु विज्ञान विभाग मोराब।दी में “हम में विवेकानंद”कार्यक्रम के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस अवसर पर युवाओं ने स्वामी विवेकानंद जी के तस्वीर बनाकर उनके द्वारा बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प भी लिया।इस कार्यक्रम में एन एस एस जंतु विज्ञान विभाग की सहभागिता रही।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जंतु विज्ञान विभाग के डॉ आनंद कुमार ठाकुर एव एन एस एस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ सीमा केशरी जी उपस्थित थे।
विशिष्ठ अतिथि के तौर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी, भारतीय जनता पार्टी ओ बी सी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव रंजन,प्रधानमंत्री जनकल्याण कारी योजना, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार दुबे सामाजिक संस्था” क्राउंड लायंस” के अध्यक्ष शुभम चौधरी,सचिव मनप्रीत सिंह छाबड़ा,निशा कुमारी ने संयुक्त रूप से पेटिंग प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
इस प्रतियोगिता में सैंकड़ो छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
पेटिंग प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार है –
प्रथम पुरस्कार -पुतुल फुलमनी सोय
द्वितीय पुरुस्कार -गुलामणि कुमारी
तृतीय पुरस्कार प्रितिमयी पांडा
सभी सेमेस्टर थर्ड जन्तु विज्ञान के विद्यार्थी है।
यह जानकारी अमन ने दी।




