रांची, झारखण्ड | जनवरी | 08, 2023 :: टम टम टोली में अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद महानगर अध्यक्ष सह वार्ड नं 13 के समाजसेवी पवन तिर्की की अगुवाई में कम्बल वितरण और 10वी और 12वी पास 2022 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर टमटम टोली के रोमन कैथोलिक चर्च सरपंच अभय तिग्गा और सीएनआई सरपंच नावेल टुनडीह उपस्थित थे।
सर्वप्रथम मैट्रिक इंटर पास छात्र- छात्रों को सम्मानित किया गया ,
साथ ही सैकड़ों गरीबों के बीच कम्बल वितरण किया गया। जिसमें से 15 से 20 परिवार नेत्रहीन थे।
पवन तिर्की ने कहा कि इस वार्ड नंबर 13 में नाली, सड़क और पेंशन से कई टोला और परिवार वंचित हैं। पानी के पाइप को सड़क पर बिछाकर सड़क की दुर्दशा खराब कर दी गई है। जिससे लोगों को कई परेशानियां हो रही हैं जबकि सड़क अच्छी खासी बनी हुई थी।
उन्होंने कहा कि पूरे जाड़ा तक लोगों से घूम घूम कर कंबल वितरण किया रांची नगर निगम इस ठंडा में जगह जगह लकड़ी जलकर लोगों को ठंड से बचाने का उपाय करें , सरकार इस पर ग्रहण चिंतन करें और रांची नगर निगम जहां जहां सड़क खराब हुई है उसे जल्द निर्माण कार्य करने का प्रयास करें.
इस अवसर पर पवन तिर्की,अभय तिग्गा, नावेल टुनडीह, सुनिल मछियरी,सुधानसू तिर्की, आकाश तिर्की, संतोष लकड़ा, सुजीत लकड़ा,अनुज हेमरोम, निरंजन तिर्की,सनजु मेलो, मोहित केरकेट्टा,निलटन मेलो इत्यादि लोग उपस्थित थे।




