राची, झारखण्ड | दिसम्बर | 21, 2022 :: आज दिनांक 21 दिसंबर 2022 को राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता 2022 के आयोजन हेतु खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय द्वारा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम मोराबादी में आयोजन समिति की बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से इससे पूर्व किए गए कार्य की समीक्षा की गई । प्रतियोगिता संचालन के लिए जितने भी कमेटी बनाए गए हैं सभी कमेटियों के सदस्यों से सफलतापूर्वक अपने अपने कार्य का सही ढंग से निर्वाह करने को कहा गया।मुख्यमंत्री फुटबॉलआमंत्रण प्रतियोगिता 2023 का सफल संचालन हेतु जूरी ऑफ अपील ,स्वागत एवं निबंधन उप समिति ,आवासन व्यवस्था उप समिति ,भोजन व्यवस्था उप समिति, तकनीकी उप समिति, मैदान व्यवस्था उप समिति ,चिकित्सा व्यवस्था उप समिति, उद्घाटन एवं समापन समारोह समिति , टीए डीए उप समिति, प्रचार प्रसार एवं मीडिया उप समिति ,परिवहन उप समिति बनाया गया। इन सभी उप समिति के सदस्यों को उनके कर्तव्य एवं दायित्व के बारे में विस्तार से बताया गया एवं उस पर कार्य करने को कहा गया।इन कमेटियों के गठन से मैच का संचालन सही ढंग से संपन्न हो सकेगा मैच का संचालन रांची के दो मैदान , मोराबादी स्थित मंदिर मैदान एवं बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोराबादी में होगा ।जबकि खिलाड़ियों के ठहरने एवं भोजन की व्यवस्था एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम मोराबादी में की जाएगी ।मैच का उद्घाटन 26 तारीख को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोराबादी एवं समापन 29 दिसंबर 2022 को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होगा। उद्घाटन एवं समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में चारों जोन के विजेता एवं उपविजेता महिला वर्ग एवं पुरुष वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे प्रतियोगिता नॉकआउट कम लीग आधार पर खेला जाएगा इस प्रतियोगिता के विजेता टीम महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग में को ₹300000 एवं उपविजेता को ₹200000 जबकि तीसरे स्थान आने वाले दोनों वर्ग के टीमों को 50,000 -50000 की पुरस्कार राशि दिए जाएंगे इन सभी टीमों को खेल किट भी प्रदान किए जाएंगे।इस बैठक में मुख्य रूप से श्री देव शंकर दास अवर सचिव खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय ,मनोहर टोपनो पूर्व हॉकी ओलंपियन ,देवेंद्र कुमार सिंह खेल परामर्शी साझा, संजीत कुमार जिला खेल पदाधिकारी रांची उपायुक्त रांची के प्रतिनिधि कार्यपालक दंडाधिकारी संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक द्वारा मनोनीत सदस्य भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रतिनिधि विनोद कुमार सिंह, झारखंड ओलंपिक संघ के प्रतिनिधि शिवेंद्र दुबे एवं रांची जिला फुटबॉल रेफरी संघ के प्रतिनिधि सरोज कुमार महतो एवं मंगल मिज के अलावे कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Related Articles
श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में प्रभातफेरी : तीसरा दिन
रांची, झारखण्ड | अक्टूबर | 31, 2019 :: गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा द्वारा श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आज तीसरे दिन 31 अक्टूबर,गुरुवार को प्रभातफेरी निकाली गई. सुबह 5.30 बजते ही कृष्णा नगर कॉलोनी “कदे वी ना डोलिए वाहेगुरु बोलिए….वाहेगुरु कहिए सदा सुखी रहिए…..” के जयकारों […]
श्री गुरु नानक देव जी प्रकाश पर्व :: 30 अक्टूबर की प्रभात फेरी का रूट
श्री गुरु नानक देव जी प्रकाश पर्व :: 30 अक्टूबर की प्रभात फेरी का रूट 30/10/22 दिन रविवार को गुरुद्वारा साहिब मेन रोड की प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब से 4.30 am शुरू होकर बसों द्वारा सरदार कुलवंत सिंह के घर होते हुए , बरियातू हाउसिंग कॉलोनी की संगतों के घर होते हुए गुरुद्वारा साहिब मेन […]
गांधी अध्ययन केंद्र की शुरुआत करेगा झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय : प्रोफेसर क्षिति भूषण दास
रांची, झारखण्ड | अक्टूबर | 02, 2021 :: महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में दोनों महापुरुषों की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर क्षिति भूषण दास ने कहा कि झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय में जल्द ही महात्मा गांधी अध्ययन केंद्र की शुरुआत की […]