राची, झारखण्ड | दिसम्बर | 12, 2022 :: आर्मी पब्लिक स्कूल रांची में बच्चों में वैज्ञानिक सोच व कला को विकसित करने के उद्देश्य से 9 एवं 10 दिसंबर को एक विशाल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उदघाटन करने हेतु श्रीमती विज़ीका चौधरी चेयरपर्सन F.W.O. कोकरेल डिवीजन को मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित किया गया। मुख्य अतिथि ने विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री अभय कुमार सिंह तथा उपप्रधानाचार्या श्रीमती कविता वर्मा के साथ अपने कर कमलों से दीप प्रज्वलित कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस विज्ञान प्रदर्शनी में स्कूल के छात्र- छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर अपना मॉडल बनाकर प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए। इसमें सड़क सुरक्षा, पर्यावरण, सौर मंडल, सौर ऊर्जा सहित अलग-अलग विषयों को प्रदर्शित किया गया। आर्ट एंड क्राफ्ट की अलग से प्रदर्शनी आयोजित हुई। जिसमें छात्रों ने तरह-तरह के स्केच और दूसरे सामान भी बनाकर सबको अचंभित कर दिया। इस वार्षिक आयोजन में स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए श्रीमती विज़ीका चौधरी ने छात्रों के बनाए मॉडल और उनकी प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज इनोवेशन का जमाना है। नवाचार को हर क्षेत्र में बढ़ावा मिल रहा है और इससे अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। विज्ञान प्रदर्शनी विज्ञान के शिक्षण और अधिगम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और छात्रों को अपनी प्रतिभा और सृजनात्मकता दिखाने के लिए मंच प्रदान करती है। विज्ञान प्रदर्शनी तथा आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करने हेतु उन्हें पुरस्कार भी दिए गए ।
Related Articles
झारखण्ड के उज्जवल पाल ने वुशु प्रतिस्पर्धा में काँस्य पदक जीता. अन्य खिलाडी पदकों की दौड़ में.
राची, झारखण्ड | मार्च | 29, 2024 :: जम्मु के जम्मु यूनिवर्सिटी में चल रहें 23 वी सब जूनियर नेशनल वुशु चैंपियनशिप के तीसरे दिन झारखण्ड के खिलाडी उज्जवल पाल ने ताऊलू प्रतिस्पर्धा में काँस्य पदक जीता. झारखण्ड के कई खिलाडी पदको की होड़ में शामिल है. ज्ञातव्य है की इस प्रतियोगिता में झारखण्ड के […]
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस : बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद घोड़े पर सवार होकर विधानसभा सत्र में शामिल होने पहुंची
रांची, झारखण्ड | मार्च | 08, 2021 :: महिला दिवस के अवसर पर बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद अपने अनोखे अंदाज में घोड़े पर सवार होकर विधानसभा सत्र में शामिल होने पहुंची।
एक दिवसीय रांची जिला मलखंब प्रतियोगिता सह सम्मान समारोह सम्पन्न
रांची, झारखण्ड | जनवरी | 30, 2022 :: रांची जिला मलखंब एसोसिएशन के तत्वावधान में एक दिवसीय प्रतियोगिता सह सम्मान समारोह मेंहदी बागान प्रांगण, हटिया में रंगारंग कार्यक्रम के साथ सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता का आयोजन रांची जिला मलखंब संघ एवं झारखंड राज्य मलखंब संघ के प्रशिक्षक इस्तियाक अंसारी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया […]