Breaking News Latest News कैंपस झारखण्ड

महिलाओं के खिलाफ भेदभाव विषयक जागरूकता पखवाड़ा संपन्न

राची, झारखण्ड  | दिसम्बर  | 10, 2022 ::  सीआईटी में महिलाओं के खिलाफ भेदभाव विषय पर चल रहे जागरूकता पखवाड़े का समापन शनिवार को हुआ। एआईसीटीई के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान झारखंड उच्च न्यायालय के अतिरिक्त लोक अभियोजक स्वेता सिंह ने कार्यस्थल पर यौन उत्पीडन, रोकथाम, निषेध, निवारण अधिनियम 2017 की जानकारी महिलाओं को दिया। वहीं स्वयं सेवी संस्था मुस्कान फाउंडेशन की संगीता भदौरिया ने भी अपने संबोधन से महिलाओं को जागरूक बनाने का काम किया। पखवाड़े के दौरान जागरूकता, पैनल चर्चा, स्किट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसके प्रतिभागियों को समापन समारोह के दौरान प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। मौके पर प्राचार्य डॉ एन हरि बाबू, झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अमित सिंह, वूमेन सेल की अध्यक्ष डॉ पल्लवी सिंह, सदस्य सचिव व प्रोग्राम कॉर्डिनेटर डॉ शालिनी सिंह, प्रो रसिका नवनीत सिंह, सुनीता नाथ, संगीता सिंह समेत संस्थान की शिक्षिकाऐं व महिला कर्मी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply