राची, झारखण्ड | दिसम्बर | 03, 2022 :: दिनांक 3 दिसम्बर, 2022 को विश्व विकलांगता दिवस के अवसर पर दीपशिखा, बाल विकास एवं स्वास्थ्य संस्थान, रांची के स्पर्श प्रोजेक्ट के क़रीब 20 बधिरान्ध बच्चों ने रांची स्थित बिरसा मुंडा पार्क में भ्रमण किया! इन बच्चों के साथ उनके माता – पिता भी वहाँ मौजूद थे!
इस अवसर पर बच्चों ने पार्क में ख़ूब मस्ती किया! बच्चों ने वहाँ झूले में झूला, ग्रूप डांस किया, तरह – तरह के खेलों को खेला! इसी तरह से भिन्न – भिन्न गतिविधियों के ज़रिए बच्चों ने अपने – आप को पार्क में बहुत मनोरंजित किया! बच्चों के माता – पिता ने इस तरह के कार्यक्रम की काफ़ी सराहना की!
अत: आपसे विनम्र निवेदन है कि, आप इस विज्ञप्ति को अपने दैनिक समाचार – पत्र में प्रकाशित करने की कृपा करें जिससे, इन बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया जा सके!




