Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके राष्ट्रीय

दिल्ली :: अनुशासन दिवस से सफलता : निज पर शासन फिर अनुशासन

दिल्ली | अक्टूबर  | 02, 2022 ::  अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत अनुशासन दिवस का आयोजन सूर्यनगर ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियो व प्रक्षिकाओ के मध्य आयोजित किया गया . कार्यसमिति सदस्य श्री राजीव म्हनोत एवं श्रीमती गुलाब भंसाली के के अणुव्रत गीत द्बारा कार्यक्रम प्रारंभ हुआ. अणुव्रत विश्व भारती की संगठन मंत्री डॉ कुसुम लुनिया,अणुव्रत समिति ट्रस्ट दिल्ली के अध्यक्ष श्री शांतिलाल पटावरी, सहमंत्री सुश्री प्रियंका महनोत, कार्यसमिति सदस्य श्रीमती अंशु जैन व दिल्ली ज्ञानशाला के संयोजक व अणुव्रत समिति दिल्ली के कार्यसमिति सदस्य श्री अशोक बैद के अनुशासन, पर्यावरण व नशा मुक्ति पर सारगर्भित वक्तव्य हुए. ज्ञानर्थियों को विधार्थी अणुव्रत संकल्प भी करायें कार्यक्रम में ज्ञानशाला के व्यवस्थापक श्री भारत भूषण जैन, प्रशिक्षिकाएं, कार्यकर्ता गण व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन ज्ञानशाला की श्रीमती सरला सेठिया ने कुशलतापूर्वक किया .

Leave a Reply