रांची, झारखंड | अगस्त | 13, 2022 :: आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश में चल रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत पूरे देश में हर घर पर तिरंगा लगाने की मुहिम चल रही है. ऐसे में झारखण्ड के समाजसेवी भी हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों से अपील किया जा रहा है.आजादी के 75 वें वर्षगांठ के मौके पर ’आजादी का अमृत महोत्सव’ को लेकर पूरे देश में उत्सव का माहौल है।इसी कड़ी में हर नागरिक के मन में राष्ट्र और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और बढ़ाने के लिए समाजसेवी दीपक गुप्ता के द्वारा पतरा गोंदा बस्ती में तिरंगा रैली निकाली गई साथ ही तिरंगे वितरित किए गए। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों का उत्साह देखते ही बन था। यह यात्रा बस्ती के शिव मंदिर से शुरू होकर चौक,अखरा होते हुए स्कुल के पर खत्म हुई।
यात्रा को चटकपुर उपमुखिया नमिता देवी के नेतूत्व करते हुए लोगों से अपील किया गया है कि वह अपने घर पर तिरंगा फहराए।
रैली में स्कुल के प्रचार्य, शिक्षिका, सक्रिय सदस्य नशिला देवी आदि मौजूद रहीं। समाजसेवी दीपक गुप्ता ने कहा की सभी लोगों को अपने घरों के उपर तिरंगा झंडा लगाना है। राष्टीय झंडे का अपमान न हो इस बात का ध्यान रखना है। कार्यक्रम समाप्त हो जाने के बाद तिरंगा झंडे को संमान पूर्वक घर में रखना है।




