रांची, झारखण्ड | जून | 16, 2022 :: आज दिनाँक 16 06 2022 दिन गुरुवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (कला एवं खेल प्रकोष्ठ) के तत्वावधान में भारत देश के यसस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा ,सुशासन,गरीब कल्याण के 8 वर्ष पूर्ण होने पर आज कांके डैम स्थित पतरा गोंदा स्थित फुटबाल मैदान में बालिका फुटबाल खिलाड़ीयो के साथ पौधारोपण किया गया।इस अवसर पर भारत देश के सभी दिवंगत खिलाड़ीयो कि याद में पौधारोपण कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस मौके पर केंद्र सरकार के द्वारा खेलों एवं खिलाड़ीयो के विकास संबंधित कई लाभकारी योजनाओं से भी उन्हें अवगत कराया।इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों ने खेल के साथ -साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प लिया।इस अवसर पर मुख्य रूप के भारतीय जनता युवा मोर्चा राँची महानगर के अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह,भारतीय जनता युवा मोर्चा (कला एवं खेल प्रकोष्ठ)राँची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी, कोच अजय मुंडा,मंजीत सिंह, रंजन सिंह,संजय प्रामाणिक समेत कई फुटबाल खिलाड़ी उपस्थित थे।यह जानकारी अमन ने दी।




