रांची, झारखण्ड | मई | 09, 2022 :: मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा 15 दिनों से लगातार निस्वार्थ भाव से निशुल्क चलंत प्याऊ की सेवा रांची के क्षेत्रों में दे रही है 15 दिनों से से राहगीरों को शुद्ध पेयजल के साथ सत्तू,शरबत,आम पानी,नींबू पानी,ग्लूकॉन-डी खीरा आदि मुहैया कराया जा रहा है,जो अगले 1 महीनों तक रांची के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित रहेंगे।
मंच के अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने बताया कि रांची में प्रचंड गर्मी को देखते हुए हर वर्ष चलंत प्याऊ कि सेवा लगातार कई वर्षों से देती आ रही है,रांची के किसी क्षेत्रों में चलंत प्याऊ की आवश्यकता होती है, तो हमारे संयोजक यश गुप्ता,श्रय जालान के नंबर 7250785272 पर सम्पर्क कर सकते हैं। उपरोक्त जानकारी मंच के उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता अमित शर्मा ने दी।




