दिल्ली | जनवरी | 12, 2021 :: दिल्ली फोटोग्राफर पत्रिका द्वारा आयोजित फोटोग्राफी वर्क शॉप एवं प्रदर्शनी में सबसे छोटे फोटोग्राफर कृष गुप्ता का जन्मदिन बहुत ही ख़ास तरीके से बनाया गया। इस वर्कशॉप का आयोजन 10 जनवरी 2021 को फेडर पार्टी हॉल रोहिणी में आयोजित किया गया। कृष गुप्ता के माता पिता दोनों ही प्रोफेशनल फोटोग्राफर है और साथ में कृष की बड़ी बहन भी फोटोग्राफर है , और अब इनकी फैमिली, फैमिली ऑफ़ फोटोग्राफर्स के नाम से जानी जाती हैं। दिल्ली फोटोग्राफर द्वारा आयोजित इस वर्कशॉप में लगभग सौ के करीब फोटोग्राफर्स ने भाग लिया। इस इवेंट में ब्राइट फोटो एल्बम, फोटोनिसिआ और गिफ़्ट्सा जैसी समिति ने अपने प्रोडक्ट के डेमो भी दिखाए। फोटोग्राफी वक्शॉप के दौरान फोटोग्राफर्स का अपने काम के प्रति उत्साह और मनोबल बढ़ाने के लिए मोटिवेशनल स्पीकर श्रीमती मीनू चोपड़ा जी का सैशन भी रखा गया जिसमें बहुत सारे फोटोग्राफर्स का मनोबल बड़ा। एडवरटाइजिंग एंड फैशन फोटोग्राफर श्री अर्पित गुप्ता और अभिनेत्री , आर्टिस्ट और फैशन फोटोग्राफर श्रीमती सीमा गुप्ता ने फोटोग्राफी की कुछ मूल बातें फोटोग्राफर्स को बताई जिससे बहुत सारे फोटोग्राफर्स के कॉन्सेप्ट क्लियर हुए। सबसे बड़े वरिष्ठ फोटोग्राफर श्री वाई एस राजपूत जी को विशेष सम्मान दिया गया और उन्होंने अपने जीवन की कुछ महत्वपूर्ण पल को सबके सामने साझा किया।
Related Articles
36 वें राष्ट्रीय खेलों में योगासन स्पर्धा में भाग लेने के लिए झारखंड के 12 सदस्य दल गुजरात रवाना
राची, झारखण्ड | अक्टूबर | 02, 2022 :: 36 वें राष्ट्रीय खेल मैं पहली बार योगासन प्रतियोगिता शामिल हुई है जिसमें भाग लेने के लिए 12 सदस्य झारखंड योगासन की टीम टीम प्रबंधक संजय सिंह के नेतृत्व में गुजरात जा रही है रवाना होने से पूर्व झारखंड के खेल निदेशक सरोजिनी लाकड़ा जी से मिलकर […]
मैथिली भाषा को क्षेत्रीय भाषा की सूचि में शामिल करने का अनुरोध
रांची, झारखण्ड | मार्च | 06, 2022 :: राज्य सरकार द्वारा राजकीय झारखंड गजट (असाधारण अंक) 10 दिसंबर 2018 के तहत झारखंड राज्य के विशिष्ट क्षेत्रों में कतिपय राजकीय प्रयोजनार्थ उर्दू, संथाली, बंगला, मुंडारी, हो, खड़िया, कुडुक (उड़ाव), कुरमाली, खोरठा, नागपुरी, पंच पड़गानिया तथा उड़िया के साथ मगही, भोजपुरी, मैथिली, अंगिका एवं भूमिज भाषा को […]
रांची जिला अंडर -14 आयु वर्ग बालक-बालिका खुली चयन खो-खो प्रतियोगिता 24 एवं 25 सितंबर को लीची बागान में
राची, झारखण्ड | सितंबर | 22, 2022 :: रांची जिला खो-खो संघ के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय रांची जिला अंडर -14 आयु वर्ग बालक-बालिका खुली चयन प्रतियोगिता डीजे लीची बागान ग्राउंड सेक्टर 2 धुर्वा रांची 4 में आयोजित की गई है इस प्रतियोगिता में रांची जिले के किसी भी कोटि के विद्यालय/ प्रखंड […]