रांची , झारखण्ड | दिसम्बर | 17, 2020 :: प्रख्यात ज्योतिषी एवं धर्मगुरु पूज्य स्वामी दिव्यानंद जी महाराज को RSS के अनुसांगिक शाखा भारत-तिब्बत सहयोग मंच का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के दायित्व की घोषणा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ प्रचारक एवं मार्गदर्शक माननीय श्री इंद्रेश जी के द्वारा घोषणा की गई,
आसाम के गोहाटी में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मंच के दो दिवसीय सभा आयोजित की गई थी,
स्वामी दिव्यानंद जी को पिछले कुछ महीने पूर्व प्रांत संरक्षक का पद से विभूषित किया गया था, केंद्र इनकी छमता एवं समर्पण भाव को देखते हुवे, राष्ट्रीय टीम में हर्ष के साथ शामिल करने का निर्णय लिया,
राष्ट्रीय महामंत्री संघ में पूर्व प्रचारक पंकज गोयल जी को पुनः अपना नेतृत्व बनाये रखने की घोषणा की गई, इनके नेतृत्व में देश भर में बहुत ही अच्छा कार्य हुआ है, साथ ही संगठन मो मजबूती प्रदान की है,
जानकारी हो, कि भारत-तिब्बत सहयोग मंच, तिब्बत की स्वतंत्रता के लिए निरंतर संघर्ष करता आ रहा है, भारत का तिब्बत के साथ भावनात्मक सम्बंध रहे हैं, इसके साथ ही कैलाश मानसरोवर की मुक्ति और 1962 में भारत की बड़ी भूखंड चाईना के कब्जे में है, उसे भी वापिस लाना, मंच का बड़ा लक्ष्य है, कार्य इस दिशा में चल भी रहा है, पूर्व की कोई भी सरकारें इस विषय पर के कभी ध्यान नहीं दिया, भारत माता केA आँचल कटना हमारे शान की विरुद्ध है, यह कार्य सभी देशवासियों के आन, बान और शान की बात है,
माननीय इंद्रेश जी का मार्गदर्शन और और आदरणीय पंकज गोयल जी का नेतृत्व से आशा है, हम इस लक्ष्य को प्राप्त करके रहेंगे, सभी देश वासियों के यथायोग्य समर्थन की अपेक्षा है।



