Free vehicle disinfectant fogging programme started
Breaking News Latest News झारखण्ड

ज़िन्दगी मिलेगी दुबारा फ़ाउंडेशन और राजगढ़िया वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से Free Vehicle Disinfectant Fogging कार्यक्रम की शुरुआत

Free vehicle disinfectant fogging programme started

रांची, झारखण्ड | अप्रैल | 15, 2020 :: करोना जो कि अब वैश्विक महामारी बन चुकी है हर कोई इसे अपने स्तर पर लड़ रहा है समाज के सभी वर्ग अपने अपने अनुसार सहयोग कर रहे हैं इसमें एक सामाजिक सहयोग की पहल ज़िन्दगी मिलेगी दुबारा फ़ाउंडेशन और राजगढ़िया वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से Free Vehicle Disinfectant Fogging कार्यक्रम की शुरुआत आज 15 अप्रैल, 1 बजे से पंचवटी टावर, हरमु रोड, रांची विशाल मेगा मार्ट के सामने कैम्प लगाकर हुई | जहाँ कोरोना वॉरियर्स जिसमें एम्बुलेंस, डाॅक्टर्स की गाड़ियां, प्रशासन की गाड़ियाँ, पीसीआर की गाड़ियां, प्रेस और मीडिया की गाड़ियाँ, नगर निगम की गाड़ियों को सेइनटाइज़ किया गया और साथ में एक मास्क भी दिया गया ।इसका उद्घाटन दोपहर एक बजे हुआ और उसके बाद जब तक जरूरत रहेगी यह सुविधा हर दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक निःशुल्क जारी रहेगी।

Leave a Reply