Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

झारखंड राज्य 18वी सिनियर वूशु प्रतियोगिता जमशेदपुर मे प्रारंभ

जमशेदपुर, झारखण्ड  | मई  | 28, 2022 ::  पुर्वी सिंहभूम वुशू एसोसिएशन के द्वारा जमशेदपुर आदिवासी एसोसिएशन सीतारामडेरा के प्रांगण में दो दिवसीय 28 एवं 29 मई आज शाम 5:00 बजे से शुभारंभ हो गया।मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होकर अर्बन सर्विसेस के चीफ हेड माननीय श्री जीरेन टोप्पो जी के शुभ हाथो से धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण और ओतृ गुरु कोल लाको बोदरा जी के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।। इस प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय सीनियर बालक-बालिका लगभग 15 जिले के खिलाड़ी भाग रहेहै।इस प्रतियोगिता में पूरे राज्य से लगभग 200 संख्या में खिलाड़ी एवं अधिकारी शामिल हुए हैं। ज्ञातव्य है कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।। ज्ञात हो कि यह वुशू खेल भारत सरकार एवं भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त खेल है।।

आज कार्यक्रम का शुभारंभ करने में विशिष्ट अतिथि के रूप में निम्न पदाधिकारी शामिल हुए शैलेंद्र दुबे जी (जनरल सेक्रेटरी झारखंडर वुशू संघ) दीपक गोप जी (झारखंड वुशू संघ कोषाध्यक्ष) रजी अहमद जी (चतरा जिला महासचिव) वाहिद अली जी (झारखंड वुशू संघ संयुक्त सचिव) एवं आयोजन कर्ता पुर्वी सिंहभूम वुशू एसोसिएशन राजकुमार सिंह (अध्यक्ष) चांदमनी कुंकल (संरक्षक) दीपक सुंडी (वरीय उपाध्यक्ष) गोकुलानंद मिश्रा (सचिव) विजय सोय (संयुक्त सचिव) काशीनाथ प्रधान (उपाध्यक्ष) जेनाराम बोदरा (कोषाध्यक्ष) करिया मार्डी (अध्यक्ष टेक्निकल कमेटी) जादू मुनी हेंब्रम (सक्रिय सदस्य) मोहित पाडे़या (सक्रिय सदस्य)

 

Leave a Reply