Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

रांची के 188 हज यात्री मदीना के लिए रवाना

राची, झारखण्ड | मई | 10, 2024 ::

* कोलकाता के दमदम हवाई अड्डा से दो विमानों ने भरी उड़ान

रांची। शुक्रवार को रांची से 188 हज यात्रियों का दूसरा जत्था मदीना के लिए रवाना हुआ। हज यात्री गुरुवार को ही हटिया हावड़ा ट्रेन से कोलकाता पहुंच गये थे। हज यात्री कोलकाता से दमदम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से दो विमानों से मदीना के लिए रवाना हुए।। पहला विमान 109 यात्रियों को लेकर 12:25 में जद्दा के लिए उड़ान भरी। जबकि दूसरा विमान 2:25 में रवाना हुआ। इस मौके पर हज यात्रियों की सेवा के लिए युवा झारखंड के संरक्षक व समाजसेवी अरसे आलम अपनी टीम के साथ दमदम हवाई अड्डा पर पहले से ही मौजूद थे। युवा झारखंड की ओर से ही हज यात्रियों के खाने-पीने की व्यवस्था की गई थी। टीम में जावेद अहमद, सोहेल मल्लिक, शकील अहमद चौधरी, तस्लीम रजा मदनी, शहाबुद्दीन, एकरामुल आदि सदस्य उपस्थित थे। राज्य हद कमेटी के कार्यपालक अधिकारी आफताब अहमद भी हज जाने वालों की सेवा में मुस्तैद थे। दमदम हवाई अड्डा से पहले रवाना होने वाले विमान में बोकारो के 142 हज यात्री भी रांची के हज यात्रियों के साथ मदीना के लिए रवाना हुए।

 

Leave a Reply