राची, झारखण्ड | सितम्बर 29, 2024 ::
कंट्री क्रिकेट क्लब की 12वीं वार्षिक आम सभा बैठक जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स धुर्वा रांची में सम्पन्न हुई। वार्षिक आम बैठक को अध्यक्ष राजेश वर्मा ने सदस्यों को संबोधित किया और अंतिम वर्ष का क्लब का सारा प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। सचिव राहुल झा ने ब्यौरा दिया, इसके बाद कोषाधयक्ष भानु प्रताप सिंह ने पिछले साल के वित्तीय लेन देन के विषय में विस्तार से सदस्यों के बीच में रखा।
वार्षिक आम बैठक मे उपाध्यक्ष संजय पांडे, संयुक्त सचिव पवन कुमार कार्यकारिणी के राजीव रंजन, सुशील कुमार, अजीत कुमार, विशाखा झा इंदर शेखर, गुरदयाल सिंह नामधारी, नितिन सराफ,अर्शे आलम साहित क्लब के गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।


