Latest News राजनीति राष्ट्रीय

भुवनेश्वर में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक आज से

भुवनेश्वर :यूपी चुनाव में शानदार कामयाबी के बाद अब भाजपा के एजेंडे में ओडिशा आ गया है| पीएम मोदी रोड शो से मिशन ओडिशा का शुभारंभ करने वाले हैं| पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक आज शाम बैठक शुरू होने से पहले एयरपोर्ट से जनता मैदान तक PM मोदी रोड शो कर सकते हैं| पीएम मोदी का दोपहर करीब 2.00 बजे भुवनेश्वर एयरपोर्ट पहुंचने का कार्यक्रम है| इससे पहले शनिवार को भुवनेश्वर पहुंचे अमित शाह का जोरदार स्वागत किया गया| पार्टी दफ्तर पर कार्यकर्ताओं ने शाह को 74 कमल फूलों की माला और 74 फूल देकर स्वागत किया| इसके पीछे ओडिशा भाजपा के कार्यकर्ताओं की मंशा है कि ओडिशा में 147 विधानसभा सीटें है और बहुमत के लिए 74 सीटें चाहिए|