Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

कैनवस शूज़ डिज़ाइन प्रतियोगिता मे विजयी प्रतिभागी पुरस्कृत

राची, झारखण्ड  | नवम्बर |  24, 2024 ::

आईफा इंटरनेशनल रांची द्वारा आयोजित “कैनवस शूज़ डिज़ाइन प्रतियोगिता” का आयोजन किया। यह प्रतियोगिता युवा डिज़ाइनर्स और कला प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन मंच साबित हुई।प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपने रचनात्मक डिज़ाइनों से जजों को प्रभावित किया। प्रतिभागियों ने विभिन्न थीम्स जैसे पर्यावरण संरक्षण, संस्कृति, और समकालीन कला को अपने डिज़ाइनों में बखूबी दर्शाया।
जिन्होंने युवाओं के जोश और उनकी प्रतिभा की प्रशंसा की। निर्णायक मंडल में शामिल अबू बकर, अली अब्बास, तथा शगुफ्ता बानो ने डिज़ाइनों का मूल्यांकन रचनात्मकता, थीम, और प्रस्तुति के आधार पर किया।

आराध्या जैन,आयत को उनके अद्वितीय और प्रभावशाली डिज़ाइन के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। द्वितीय और तृतीय मिश्कात जेहरा, सैफ आयरन रहे। सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह तथा मेडल प्रदान की गई। आईफा इंटरनेशनल के डायरेक्टर मोहम्मद साबिर हुसैन के द्वारा पुरस्कृत किया गया ।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अलमा हसन,आलिया उबेद, का सहयोग रहा है

यह प्रतियोगिता न केवल प्रतिभाओं को पहचानने का अवसर बनी, बल्कि युवाओं को कला और डिज़ाइन के क्षेत्र में प्रेरित करने का भी माध्यम बनी। आयोजकों ने इस प्रकार के और कार्यक्रमों की योजना बनाने का आश्वासन दिया।

 

Leave a Reply