Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

हेमंत और कल्पना सोरेन से मिले अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम

राची, झारखण्ड | जून 29, 2024 ::

रांची। जेल से बाहर आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन से मिले राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम और पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर श्री सोरेन की धर्मपत्नी और गांडेय विधानसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित विधायक कल्पना सोरेन भी उपस्थिति थीं। श्री आलम ने कहा कि सत्य की हमेशा जीत होती है और भारतीय संविधान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि निर्दोष के साथ कभी अन्याय नहीं होगा। उन्होंने इस बात के लिए भी श्री सोरेन की सराहना की कि जेल में रहकर भी उन्होंने अपने झामुमो परिवार को एकजुट बनाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी। श्री आलम ने श्रीमती सोरेन का भी साधुवाद किया कि पति के जेल जाने के बाद भी उन्होंने मजबूती के साथ सांप्रदायिक ताकतों का डटकर मुकाबला किया और झारखंडी एकता को बिखरने नहीं दिया।

Leave a Reply