राची, झारखण्ड | अप्रैल | 14, 2025 ::
सत्र 2024–25 की वार्षिक पुरस्कार वितरण सह 2025- 26 शपथ ग्रहण समारोह विनीता सिंघानिया की अध्यक्षता में बारात घर बरियातू में सम्पन्न हुआ। इसमें शाखा अध्यक्ष विनीता सिंघानिया ने 2024–25 नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूजा अग्रवाल को (सत्र 2025–26) का पदभार सौपा।
विशिष्ठ अतिथि के रूप में श्री संजीव विजयवर्गीय,(संजोयक) (रांची लोकसभा सह निवर्तमान उपमहापौर, रांची) उपस्थित रहे । अतिथि के रूप में उपस्थित निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष अरूण गुप्ता ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती पूजा अग्रवाल को शपथ दिलाया। निवर्तमान प्रांतीय महामंत्री सार्थक अग्रवाल ने नवनिर्वाचित के कार्यकारिणी टीम के सभी सदस्य को शपथ दिलाया।
सत्र 2023-24 के पुरस्कारों का वितरण किया गया जिसमे सभी सदस्यों को उनके कार्यो के लिए पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम की विशेषता यह रही की इसमें सदस्यों के साथ उनके जीवनसाथी को भी मंच पर बुला कर उन्हें सम्मानित किया गया।
श्रीमती पूजा अग्रवाल ने अपने अध्यक्ष भाषण में कहा की रांची समर्पण शाखा पिछले 19 वर्षो से बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है। अब 16 वे अध्यक्ष के रूप में उनका पूरा प्रयास रहेगा की समर्पण को नई ऊंचाइयों तक ले जाए । उन्होंने संगठन को और मजबूत बनाने की बात कहीं।
अतिथि निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष अरूण गुप्ता ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारिणी टीम को शुभकामनाएं दी और समर्पण के कार्यक्रमों की प्रशंशा की।
नई अध्यक्ष द्वारा हर महीने की अमावस्या को गौ सेवा करने का निर्णय लिया गया ।
अध्यक्ष श्रीमती पूजा अग्रवाल ने अपनी टीम तैयार की जिसमे उपाध्यक्ष सपना सिंघानिया एवं रोजी खंडेलवाल, सचिव शुभा अग्रवाल, सह सचिव सौम्या सामोता, कोषाध्यक्ष रितु पोद्दार, मीडिया प्रभारी स्पेशल इन्वाइटी सरिता बथवाल, रक्तदान प्रभारी पायल जैन , अमृतधारा शशि बँका एवं दीपिका टेकरीवाल, पर्यावरण व स्वच्छता प्रभारी पूजा तोदी , स्वास्थ्य प्रभारी सोनल शर्मा एवं आशा संथालिया ,खेलकूद पूजा जैन एवं रेखा राईका , कन्या भ्रूण स्मिता अग्रवाल, जन सेवा दीपिका मोतिका एवं रश्मि राजगढ़िया, गौ सेवा निकिता जालान, केंसर जागृति कृष्णा अग्रवाल एवं प्रीति अग्रवाल, अंगदान देह दान कोमल झुनझुनवाला, सदस्यता प्रभारी शिखा पोद्दार, नारी चेतना पूजा लाडिया, फेलोशिप प्रभारी वेदिका सिंघानिया एवं नेहा बगड़िया स्पेशल इन्वाइटी कविता सोमानी, कोमल पोद्दार, राधा ड्रोलिया, रंजू मालपनी, आशा सराफ़, पिंकी शर्मा सभी ने अपने पद की शपथ ली, सभी प्रभारी में एक नया जोश दिखाई दे रहा था, इस तरह नए सत्र की शुरुआत एक नये जोश के साथ हुई ।




