राची, झारखण्ड | अक्टूबर 05, 2024 ::
स्वतंत्रता की शताब्दी आज के युवा विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे – डॉ जितेंद्र सिंह
* आज के युवा कल के भारत के भविष्य हैं- डॉ अजीत कुमार सिन्हा
राँची विश्वविद्यालय, माई भारत एवं एन एस एस के संयुक्त तत्वावधान में ” विकसित भारत- अम्बेसडर युवा कनेक्ट” का आयोजन आर यू के आर्यभट्ट सभागार में कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ टी आर एल विभाग के छात्र – छात्राओं द्वारा झारखंडी संस्कृति के स्वागत, विकसित भारत निर्माण का गुब्बारा एवं एक पेड़ माँ के नाम कल्पतरु का पौधा मंत्री डॉ जीतेन्द्र सिंह एवं कुलपति द्वारा करके किया गया।
आर्यभट्ट सभागार में मंत्री महोदय का स्वागत कुलपति द्वारा किया गया।
युवाओं को संबोधित करते हुए समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान ) डॉ जीतेन्द्र सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता शताब्दी में आज के युवा विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे । उन्होंने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल को निराशावाद से आशावाद तक कि यात्रा की शुरुआत बताते हुए सरकार द्वारा लिए गए जरूरी निर्णयों के विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान भारत के नेतृत्व में अतीत की वर्जनाओं को तोड़ने की क्षमता के साथ ही साथ आज का भारत विश्व की पाँचवी अर्थव्यवस्था है जो कि 6.7% के वार्षिक से बढ़ते हुए 2047 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई के पिछले10 वर्षों के कार्यकाल में खेल, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए विकास का उल्लेख किया एवं 2014 से2024 में भारत के द्वारा अपनाए गए सुधार, प्रदर्शन, परिवर्तन और सूचना के दृष्टिकोण पर विस्तार से चर्चा करते हुए उन्होंने कैशलेस अर्थव्यवस्था, खादी के निर्यात, उज्ज्वला योजना, स्टार्टअप में हुई वृद्धि , सांस्कृतिक पुनरुत्थान आदि का उल्लेख किया।
कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने स्वागत भाषण करते हुए कहा कि आज के युवा कल के भारत के भविष्य के साथ देश जे नेतृत्व करने वाले हैं।उन्होंने विकसित भारत के महत्व का उल्लेख करते हुए कहा भारत युवाओं का देश है एवं प्रत्येक युवा भविष्य के भारत के निर्माण में बहुमूल्य योगदान देंगे।
युवा संवाद के अंतर्गत आस्थादीप, रवि कुमार, नैन्सी कुमारी, कुमार शौर्य खलखो, स्मृति रानी, कनिष्क कुमार सहित कई युवाओं ने विकसित भारत के संबंध में मंत्री महोदय से प्रश्न किया जिनका मंत्री महोदय ने जवाब देकर संतुष्ट किया।
युवाकार्य मंत्रालय के अवर सचिव राजीव कुमार, एन वाई के एस के राज्य निदेशक श्रीमती ललिता कुमारी ने भी सम्बोधित किया।
मुख्य अतिथि मंत्री डॉ जीतेन्द्र सिंह एवं कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने एन एस एस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार के उपलब्धियों को देखकर प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन आरयू के आई क्वि ए सी के समन्वयक डॉ बी के सिन्हा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन एन वाई के एस के जिला युवा अधिकारी रौशन कुमार ने किया।
आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में एन एस एस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ जयप्रकाश रजक, डॉ चंचल लकड़ा, डॉ किशोर सुरीन , डॉ हैप्पी भाटिया, डॉ जयनारायण महतो सहित एन एस एस के टीम लीडर्स क्रमशः दिवाकर, पुरुषोत्तम, रवि, रिकेष, आकाश, कनिष्क, सुरभि, दीक्षा, अंगिता, रुक्मिणी,नवीन ,संकल्प आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।




