Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड

मतदाताओ को जागरूक करने हेतु बच्चों ने बनाए रंग-बिरंगे पोस्टर तथा मुकुट

राची, झारखण्ड  | नवम्बर |  11, 2024 ::

आईफा इंटरनेशनल रांची,में विधानसभा मतदान के प्रति जागरूकता हेतु बच्चों का विशेष पोस्टर मेकिंग तथा मुकुट में मतदान का संदेश बनाकर मतदान जागरूकता का संदेश दिया।
इस कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न संदेशों के साथ रंग-बिरंगे पोस्टर तथा मुकुट बनाए।

बच्चों द्वारा बनाए गए इन पोस्टरों में से एक विशेष पोस्टर में संदेश लिखा था, “मम्मी-पापा, वोट दें।” इस सरल परंतु प्रभावशाली संदेश ने सभी का ध्यान आकर्षित किया और कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को प्रेरित किया। पोस्टर मेकिंग गतिविधि में विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से हिस्सा लिया, जिससे यह संदेश और भी सशक्त हो गया।

इस अवसर पर बच्चों के अभिभावकों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया और मतदान के महत्व पर चर्चा की। आईफा इंटरनेशनल रांची, ने इस कार्यक्रम के माध्यम से न केवल बच्चों, बल्कि उनके अभिभावकों को भी विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम का सफल बनाने में निर्देशक मोहम्मद साबिर हुसैन तथा अन्य सदस्यों का सहयोग रहा है। शगुफ्ता बानो, आलिया ओबैद, कॉइन, अबू ताहा, अल्मा हसन, तथा अभिभावकों का सहयोग रहा है ।

Leave a Reply