
रांची , झारखण्ड | फरवरी | 01, 2020 :: जेसीआइ रांची के प्रवक्ता पुनीत ढांढनिया ने बताया की जेसीआई रांची के कार्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था I जेसीआई रांची एक सामाजिक संगठन है जो समाज के उत्थान के लिए काम करता है I इस सन्दर्भ में गोरखपुर मिडटाउन के सीनेटर हिमांशु अग्रवाल द्वारा सदस्यों को प्रशिक्षित किया गया I उन्होंने संगठन के सुचारू संचालन पर ध्यान केंद्रित करना को पुर जोर दीया I उन्होंने वृक्षारोपण और जल संचयन पर एकाग्रता पर भी चर्चा की I
अध्यक्ष अमित खोवल ने प्रत्येक व्यक्ति को अपने-अपने क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ बनने के लिए प्रेरित किया I
पूर्व अध्यक्ष राकेश जैन, सचिव निशांत मोदी, सदस्य गौरव अग्रवाल, विनय मन्त्री, चेतन जैन, विक्रम चौधरी और अंकित मन्त्री ने प्रशिक्षण कार्यक्रम मे भाग लिया I



