राची, झारखण्ड | मई | 17, 2025 ::
विद्या भारती, झारखंड के अंतर्गत चलने वाले सरस्वती शिक्षा केन्द्र के आचार्य एवं प्रवासी कार्यकर्ताओं की कार्यशाला दिनांक 17 मई से 21 मई तक आचार्य प्रशिक्षण विद्यालय, कुदलुम ,नगरी , रांची में आयोजित की गई है। इस कार्यशाला में झारखंड प्रदेश के अंतर्गत करीब 400 शिक्षा केंद्र चलाने वाले आचार्य/ आचार्या को प्रशिक्षित किया जाएगा। उद्घाटन सत्र में रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर अजित कुमार सिन्हा,विद्या विकास समिति, झारखंड के अध्यक्ष श्रीमान रामावतार नारसरिया,मंत्री डॉ ब्रजेश कुमार ,सचिव, नकुल कुमार शर्मा जी तथा जनजातीय शिक्षा के छेत्र के प्रमुख श्री रंथु उरांव उपस्थित थे। प्रदेश के कार्यालय प्रमुख मनोज कुमार तथा प्रचार प्रमुख जितेंद्र तिवारी इस मौके पर उपस्थित थे। प्रदेश के समिति सदस्य डॉ मंजू मिंज के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।



