राची, झारखण्ड | अप्रैल | 16, 2025 ::
दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया, रांची के द्वारा रांची शाखा स्तरीय सीए स्टूडेंट्स नेशनल टैलेंट सर्च के अधीन चार्टर्ड अकाउंटेंसी छात्रों के लिए आयोजित पिच डेक प्रतियोगिता एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गय। यह कार्यक्रम युवा सीए छात्रों की प्रस्तुतीकरण क्षमता, तार्किक चिंतन और नवाचार को प्रोत्साहित करने हेतु आयोजित किया गया था। प्रतियोगिता में रांची से लगभग 50 सीए विद्यार्थियों ने भाग लिया। पिच डेक प्रतियोगिता में छात्रों ने व्यवसायिक योजनाओं को पेश कर अपनी रणनीतिक सोच का प्रदर्शन किया। वहीं वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्रों ने सामाजिक और आर्थिक विषयों पर प्रभावशाली तर्क प्रस्तुत किए।
इस शाखा स्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं का विवरण निम्नलिखित है :-
डिबेट प्रतियोगिता
विजेता : ख़ुशी शर्मा और अंजलि गुप्ता
उपविजेता : पारुल गोकुलका और मानसी केजरीवाल
पिच डेक प्रतियोगिता
विजेता टीम : कोमल, राधिका और विदुषी
उपविजेता टीम : कनक, शिखिल और ऋषि
कार्यक्रम का उद्घाटन रांची शाखा के अध्यक्ष सीए अभिषेक केडिया के द्वारा किया गया, उन्होंने अपने उद्धघाटन भाषण में कहा कि यह आयोजन छात्रों के आत्मविश्वास, संवाद कौशल और नेतृत्व क्षमता के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। रांची शाखा के सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए दिलीप कुमार ने कहा कि रांची शाखा भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों द्वारा छात्रों को मंच प्रदान करता रहेगा।
इस अवसर पर रांची शाखा के सचिव सीए भुवनेश कुमार ठाकुर, सीए स्टूडेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सीए दिलीप कुमार और कार्यकारिणी सदस्य सीए हरेन्दर भारती उपस्थित थे। निर्णायक मंडल में अनुभवी प्रोफेशनल्स और शिक्षाविद सीए शुभम मोदी, सीए अंशु गुप्ता और सीए अनूप कुमार शामिल थे। विजेताओं को ट्रॉफी, प्रमाणपत्र और नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। रांची शाखास्तर के विजेता आगामी माह में आयोजित होने वाली रीजनल स्तर के प्रतियोगिता में भाग लेंगे।




