राची, झारखण्ड | फरवरी | 20, 2025 ::
एसएस मेमोरियल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार सिन्हा के द्वारा अपने सम्पूर्ण जीवन काल में अर्जित रसायन विज्ञान, गणित और अर्थशास्त्र की पुस्तकों को विद्यार्थी के अध्ययन,अध्यापन के लिए एसएस मेमोरियल कॉलेज रांची के प्राचार्य डॉ बीपी वर्मा को कॉलेज के पुस्तकालय हेतु समर्पण किया ।
जिससे कॉलेज के विद्यार्थियों को अध्ययन अध्यापन में काम आ सके यह पाठ्य पुस्तक समर्पण कार्यक्रम में डॉ.आर.एन. सिंह, डॉ. संजय कुमार षाड़ंगी,डॉ सुबास साहु का काफी सहयोग ।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ बीपी वर्मा ने सभी पुस्तक को सेवा निवृत प्राचार्य महोदय से पुस्तकों की सूची व पुस्तक प्राप्त किए तथा धन्यवाद देते हुए कहे कि उनके जीवन में यह पहला अनुभव है कि सेवानिबृति के बाद कोई प्राचार्य अपने सम्पूर्ण पुस्तकों को छात्र हित में कॉलेज के पुस्तकालय के लिए दान कर दिए। इस प्रकार के महान कार्य से लोगों को भी प्रेरणा मिलता है ।
दान में प्राप्त सभी पुस्तकों को कॉलेज के पुस्तकालय के लिए प्राप्त कर लाइब्रेरियन भी बहुत आनंदित महसूस कर रहे है। इन पुस्तकों से विद्यार्थियों का भविष्य बन जाएगा, अच्छे प्रकाशक का पुस्तकों को उपलब्ध करा कर बहुत सराहनीय कार्य डॉ.सुशील सिन्हा द्वारा किया गया,यदि ऐसा ही सभी बुद्धिजीवी का यदि विचार हो जाय तब कोई भी संस्थान में पुस्तकों की कमी नहीं होगी। और विद्यार्थियों को भी पुस्तकों की कमी नहीं होगी व विधार्थीयों को बहुत सहयोग मिलेगा। विज्ञान विषय में बच्चों का रुचि भी बढ़ेगा।
पूर्व प्राचार्य डा.सुशील कुमार सिन्हा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पाठ्यपुस्तकों को लग्न और मेहनत से छात्र अध्ययन करेगें, जिससे छात्र-छात्राओं का बौद्धिक विकास होगा, लग्न और मेहनत से ही एक सफल नागरिक बन सकते हैं। उनके जीवन का अब यही सदकर्म है। कई स्थानों में वे जरूरतमंद विद्यार्थियों को पुस्तकों का वितरण कर चुके हैं भविष्य में भी यदि कोई जरूरत हो तो सहयोग के लिए आगे रहेंगे।
* कौन हैं डॉ.सुशील कुमार सिन्हा
डॉ.सुशील कुमार सिन्हा सेवा निवृत प्रभारी प्राचार्य, सूरज सिंह मेमोरियल महाविधालय, कांके रोड रांची, इसके पूर्व 1985 में गढ़वा महाविद्यालय, गढ़वा, झारखंड, चक्रधरपुर महाविद्यालय, में रसायनशास्त्र विषय के प्राध्यापक के रुप में योगदान दिए थे, रक्षा शक्ति विश्वविधालय, रांची झारखण्ड में प्रोफ़ेसर इचार्ज के रुप में योगदान दिए थे। एस.एस.मेमोरियल महाविधालय रांची से 2022 में वे सेवानिबृत हों गए। अब यथास्थान गरीब छात्र छात्राओं का मदद करते हैं।




