Breaking News Latest News झारखण्ड बिज़नेस

चैंबर के संवाद-2 के लिए वित्त एवं वाणिज्यकर मंत्री राधा कृष्ण किशोर निमंत्रित

राची, झारखण्ड  | जनवरी |  03, 2025 ::

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के द्वारा संवाद कार्यक्रम की अगली कडी का आयोजन जल्द ही होगा। कार्यक्रम संयोजक अमित शर्मा, शैलेष अग्रवाल और रोहित पोद्दार ने संयुक्त रूप से इस हेतु आज माननीय वित्त एवं वाणिज्यकर मंत्री राधा कृष्ण किशोर से मुलाकात कर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रित किया। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के वित्त मंत्रालय का प्रभार ग्रहण करने पर माननीय मंत्री को बधाई देते हुए राज्य की समसामयिक विषयों पर भी चर्चा की।

सकारात्मक रूप से संपन्न हुई वार्ता के क्रम में माननीय मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने चैंबर द्वारा आहूत संवाद-2 कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति दी। कार्यक्रम संयोजक अमित शर्मा ने कहा कि जल्द ही संवाद-2 कार्यक्रम की तिथि का निर्धारण किया जायेगा। राज्य में नई सरकार के गठन उपरांत सरकार की भावी योजनाओं पर सकारात्मक चर्चा के साथ ही राज्य के विकासात्मक मुद्दों पर सरकार और स्टेकहोल्डर्स का संयुक्त प्रयास प्रारंभ करने की दिशा में हमारा यह प्रयास सफल साबित होगा। बताते चलें कि झारखण्ड विधानसभा चुनाव से पूर्व चैंबर द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद की पहली कडी का आयोजन किया गया था। इसी कडी को आगे बढाते हुए संवाद 2 का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Reply