राची, झारखण्ड | नवम्बर | 12, 2024 ::
विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा के अध्यक्षता में रांची प्रेस क्लब मे आयोजित किया गया। इस मौके पर विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच द्वारा विभिन्न छेत्रों मे सेवा कार्य मैं लगे लोगों को सम्मानित किया गया जिसमे रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन, अमरकांत, संजय सुमन, कुबेर सिंह, चंदन भट्टाचार्य, लायंस क्लब रांची हरिकनक ग्रेटर के संस्थापक लायन प्रेम शंकर मिश्रा, अध्यक्ष लायन राजेश केडिया, लायन विजय पाठक, क्राउंड लायंस के सचिव मनप्रीत सिंह छाबड़ा, उप मुखिया चटकपुर नमिता देवी, लक्की एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव दीपक साहू को समाजसेवा के क्षेत्र मे,
समाजसेवी नरेश पंडित को धार्मिक आयोजन के क्षेत्र मे,
कुमारी नीलम, कुमारी शीला को पर्यावरण के क्षेत्र में, सुबोध कुमार शर्मा को काष्ठ कला एवं इंटीरियर डिजाईनर के क्षेत्र मे एवं शैलेंद्र शर्मा को काष्ठ कला के क्षेत्र मे क्लब एवं मंच की ओर से सम्मानित किया गया साथ ही विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच के स्थापना दिवसके अवसर पर झारखंड के धरोहर रांची प्रेस क्लब मे प्रत्येक माह एक दिन विश्वकर्मा युवा सुरक्षा मंच ,छात्र क्लब ग्रुप एवं लायंस क्लब ऑफ़ रांची हरिकनक ग्रेटर के सयुंक्त तत्वाधान मे श्रमदान देने की घोषणा की गई ताकि राज्य के धरोहर रांची प्रेस क्लब की गुणवत्ता हमेशा बरकरार रहे।
मंच संचालन शिव किशोर शर्मा, अतिथि सेवा विजय पाठक एवं धन्यवाद ज्ञापन लायन राजेश केडिया ने किया।
आज के कार्यक्रम को सफल बनाने मे मुख्यरूप से छात्र क्लब पर्यावरण मंच के संरक्षक शुभम चौधरी,कुमारी पूनम,रमेश मिस्त्री,पिंटू शर्मा,मुख्य संयोजक संतोष कुमार आदि ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।



