राची, झारखण्ड | नवम्बर | 11, 2024 ::
झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज बजाज एवं रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिला संयुक्त महामंत्री प्रमोद सारस्वत ने संयुक्त रूप से झारखंड राज्य के विधानसभा चुनाव में मतदान हेतु जागरुकता अभियान चलाया. वृहत समाज को जागरूक करते हुए संकल्प पोस्टर जारी किया
सम्मानित मतदाताओ से अपील जारी करते हुए बजाज व सारस्वत ने कहा की लोकतंत्र की रक्षा और राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए मतदान करना आवश्यक है।
रांची विधानसभा का चुनाव 13 नवंबर 2024 को होने जा रहा है। सभी मतदाताओं से निवेदन है कि अपने कर्तव्य का पालन करें, मतदान में भाग लें, और लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाएं




