राची, झारखण्ड | नवम्बर | 05, 2024 ::
रांची विधानसभा के एआइएमआइएम प्रत्याशी महताब आलम ने चुटिया में पदयात्रा कर जनसंपर्क चलाया। बहू बाजार चौक से चुटिया तक पदयात्रा की। एआइएमआइएम के पक्ष में वोट मांगा। बहू बाजार चौक से चुटिया तक पदयात्रा की। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी महताब आलम का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। महताब ने कहा कि राज्य में वर्तमान हेमंत सरकार समेत स्थानीय विधायक क्षेत्र के लोगों को ठगने का काम किया। लगातार इनके परिवार ने सत्ता का सुख भोगा है लेकिन इस क्षेत्र के लोगों को खुशी देने के बजाय खून के आंसू रुलाने का काम किया है। लोगों की लड़ाई को लड़ने को छोड़ कंपनी के साथ सांठगांठ करके सभी चीजों को बेचने का काम किया।




